Type Here to Get Search Results !

निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने बुधवार को कुंभराज क्षेत्र के ग्राम बड़ौद का भ्रमण कर निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया तथा संविदाकार को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने ग्राम बड़ौद स्थित नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और भवन उपयोग के लिए तैयार है।


कलेक्टर श्री कन्याल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन पूर्ण रूप से तैयार होने की स्थिति में उसके हस्तांतरण एवं उपयोग में लाने की आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण की जाएं, ताकि केंद्र का संचालन जल्द से जल्द प्रारंभ हो सके और बच्चों तथा हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.