कलेक्टर द्वारा आदतन अपराधी को किया जिलाबदर
गुना
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिले के 01 आदतन अपराधी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धाराओं के अंतर्गत 01 वर्ष के लिए जिलाबदर करने के आदेश जारी किए गये हैं।
जारी आदेश अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कन्याल ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर आदतन अपराधी संतोष किरार पुत्र राधेश्याम किरार उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गुढा थाना फतेहगढ़ जिला गुना को 01 वर्ष के लिये गुना जिला एवं इससे लगी सीमावर्ती जिले शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल की सीमा से निष्कासन संबंधी आदेश पारित किये गये हैं।
