Type Here to Get Search Results !

कुंभराज में कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण, तीन संस्थान सील

 कुंभराज में कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण, तीन संस्थान सील



गुना, 

नगर कुंभराज में शुक्रवार को राजस्व एवं नगर परिषद के संयुक्त अमले द्वारा संचालित कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न संस्थानों में सुरक्षा, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक मानकों की जांच की गई।


निरीक्षण दल में तहसीलदार श्री कुलदीप सिंह जादौन, कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री रेनू कांसलीवाल, पटवारी श्री प्रवेन्द्र सिंह राणा तथा नगर परिषद कर्मचारी श्री सिद्धार्थ जैन सहित राजस्व एवं नगर परिषद कुंभराज का अमला शामिल रहा।


दल द्वारा सभ्यता क्लासेस, द मिलेनियम कोचिंग क्लासेस, नागार्जुन कोचिंग क्लासेस एवं प्रयास एकेडमी सहित अन्य कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीन संस्थानों में निर्धारित मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की गई।


वहीं अन्य संस्थानों में पाई गई कमियों के संबंध में संचालकों को आवश्यक निर्देश देते हुए सुधार के लिए तीन दिवस का समय प्रदान किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में कमियों का निराकरण नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.