*नशे के विरूद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*
नानाखेड़ी क्षेत्र में गांजा बिक्रय की सूचना पर पर कैंट थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
*करीबन एक किलो गांजा सहित महिला आरोपिया गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न मादक पदार्थों के अवैध रूप से क्रय, बिक्रय, तस्करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत गांजा बिक्रय की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीब एक किलो गांजा सहित महिला आरोपिया को गिरफ्तार किया है ।
गौरतलब है कि गत दिनांक 06 जुलाई 2026 को गुना नानाखेड़ी मण्डी के पीछे स्थित आवसीय कॉलोनी में एक महिला के द्वारा अपनी दुकान व घर से अवैध रूप से गांजा बिक्रय किए जाने की मुखबिर सूचना पर कैंट थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल आवासीय कॉलोनी स्थित उक्त दुकान पर पहुंची, जहां पर पुलिस को देखते ही दुकान में बैठी महिला घर के अंदर भागने लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कृष्णा बाई पत्नि स्व. भैंरों सिंह राजपूत उम्र 57 साल निवासी आवासीय कॉलोनी नानाखेड़ी गुना का बताया एवं मुखबिर सूचना के आधार पर विधिवत तलाशी लेने पर उसकी दुकान से कुल 837 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 8,500/-रूपये का बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपिया कृष्णा बाई राजपूत के विरूद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 533/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई । आरोपिया के गांजा क्रय-बिक्रय के अन्य स्त्रोत एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है ।
नशे के विरूद्ध कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, उपनिरीक्षक अरूंधति राजावत, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, आरक्षक मनोज रघुवंशी एवं आरक्षक कुलदीप घुरैया की सराहनीय भूमिका रही है ।
