*अपराध एवं अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा*
फतेहगढ़ थाना पुलिस ने गंभीर मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी किए गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निरंतर एवं सक्रिय कार्यावहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा गंभीर मारपीट के एक प्रकरण में फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिये हैं ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 मार्च 2026 को फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में नाली विवाद पर से दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक पक्ष से दिमान सिंह यादव, बलराम यादव एवं रामवीर यादव निवासीगण ग्राम रामनगर के द्वारा दूसरे पक्ष के शिवराज यादव, रामवीर यादव, विशाल यादव व मुलायम यादव के साथ लाठी, सरिया से गंभीर मारपीट की गई थी । इस घटना पर से आरोपीगण दिमान सिंह यादव, बलराम यादव एवं रामवीर यादव के विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 36/26 धारा 118(1), 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएसएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई । विवेचना के दौरान घायलों की मेडीकल रिपोर्ट एवं सामने आये अन्य तथ्यों के आधार पर प्रकरण में गंभीर प्रकृति की धारा 118(2) बीएनएस इजाफा कर आरोपियों की तलाश की गई, जिनकी तलाश के क्रम में आज मुखबिर से प्राप्त सूचना पर फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार तीनों आरोपियों 1-दिमान सिंह पुत्र हजारीलाल यादव उम्र 50 साल, 2-बलराम पुत्र दिमान सिंह यादव उम्र 31 साल एवं 3-रामवीर पुत्र दिमान सिंह यादव उम्र 29 साल निवासीगण ग्राम रामनगर थाना फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवकार, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक विकाश भार्गव, प्रधान आरक्षक हिरओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज वारेला, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक राजीव सेन एवं साईबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
