Type Here to Get Search Results !

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने राजस्व अधिकारियों के साथ जप्त किये मिठाईयों के सैंपल्स

 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने राजस्व अधिकारियों के साथ जप्त किये मिठाईयों के सैंपल्स 


Guna- 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम  ने रक्षाबंधन त्यौहार पर आम जनता को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं मिठाईयों के सैंपल। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर श्री देवांशु शिवहरे एवं तहसीलदार श्री मयंक तिवारी के साथ जयस्तंभ चौराहा स्थित शिमला स्वीट्स से बंगाली मिठाई, मावा बर्फी एवं गुजिया एवं बीकानेर मिष्ठान भंडार से घेवर, मावा बाटी एवं रसगुल्ले के सैंपल्स जांच हेतु जप्त किए। सभी सैंपल्स राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं। जिनकी जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। जांच दल अधिकारियों द्वारा दुकान संचालकों को खाद्य सामग्री के उचित रख रखाव एवं साफ सफाई रखने एवं शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री मिठाई विक्रय करने के निर्देश  दिये गए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.