Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस ने भरण-पोषण के अलग-अलग दो वारंटो में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 *गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*


केंट थाना पुलिस ने भरण-पोषण के अलग-अलग दो वारंटो में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस द्वारा माननीय कुटुम्‍ब न्‍यायालय गुना के भरण-पोषण के दो अलग-अलग  वारंटों में फरार  वारंटी  गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्‍लेखनीय है कि आरोपी सोनू उर्फ सुरेन्द्र यादव निवासी नानाखेडी गुना के विरूद्ध उसकी पत्नि की ओर से माननीय कुटुम्‍ब न्‍यायालय गुना में भरण-पोषण हेतु प्रकरण दाखिल कराए गए थे, जिनमें माननीय न्‍यायालय गुना द्वारा सुरेन्द्र यादव को अपनी पत्नि के लिये भरण-पोषण हेतु राशि निर्धारित की गई थी, लेकिन सुरेन्द्र यादव की ओर से भरण पोषण की राशि अदा नहीं किये जाने पर भरण पोषण की राशि 1,00,000/-रूपये एवं 12,000/-रुपये आदायगी हेतु माननीय कुटुम्‍ब न्‍यायालय गुना से न्‍यायालयीन प्रकरण क्रमांक 162/24 एवं 274/25 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु क्रमशः दिनांक 18 अगस्त 2026 एवं 25 अगस्त 2026 को अलग-अलग दो वारंट जारी किए गए । कैंट थाना पुलिस द्वारा वारंटी सुरेन्द्र यादव की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्‍त सूचना पर त्‍वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर भरण-पोषण के उक्‍त दोनों वारंटों में फरार चल रहे वारंटी सोनू उर्फ सुरेन्द्र पुत्र गजराज यादव उम्र 36 साल निवासी नानाखेडी थाना कैंट गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।  


               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव,  प्रधान आरक्षक जगदीश रावत, आरक्षक राजेश अहिरवार एवं आरक्षक विकास राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.