Type Here to Get Search Results !

कुम्भराज थाना पुलिस ने चेक बाउंस एवं आर्म्स एक्ट के अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार 02 स्थाई वारंटी किए गिरफ्तार

 *गुना पुलिस की फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही*


*कुम्भराज थाना पुलिस ने चेक बाउंस एवं आर्म्स एक्ट के अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार 02 स्थाई वारंटी किए गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुम्भराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल और उनकी टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए चेक बाउंस एवं आर्म्स एक्ट के अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 02 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में आरोपी रामबाबू पुत्र सूरजमल ढीमर निवासी गीतानगर कॉलोनी कुम्भराज के विरुद्ध कुम्भराज थाने में अपराध क्रमांक 70/22, धारा 25बी आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त मामले में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार अनुपस्थित रहने पर माननीय न्यायालय चांचौड़ा द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 169/22 में उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।


               इसी प्रकार अमर सिंह पुत्र मदन सिंह कुशवाह निवासी कुम्भराज जिला गुना के विरुद्ध माननीय न्यायालय चांचौड़ा में चेक बाउंस से संबंधित न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 49/23, धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत प्रकरण विचाराधीन है । उक्त प्रकरण में न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया ।


               फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कुम्भराज थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे । इसी दौरान आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोनों वारंटियों रामबाबू पुत्र सूरजमल ढीमर निवासी गीतानगर कॉलोनी कुम्भराज एवं अमर सिंह पुत्र मदन सिंह कुशवाह निवासी कुम्भराज जिला गुना को गिरफ्तार कर दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


               कुम्भराज थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में सउनि सत्यनारायण जटिया, प्रधान आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक आलम जमरा, आरक्षक सत्येन्द्र रावत, आरक्षक अजय रघुवंशी एवं सैनिक बंकटलाल की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.