Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के 03 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*


 गुना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के 03 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा मारपीट के 03 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।


             गौरतलब है कि वर्ष 2023 में आरोपी शाहिद खान निवासी जीनघर गुना एवं अन्य के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर उनके विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 358/23 धारा  294, 323, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, उक्त प्रकरण में आरोपी शाहिद खान के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 749/23 में उसकी गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी शाहिद खान की निरंतर तलाश की गई और उसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी शाहिद उर्फ गोलू पुत्र शहजाद खान उम्र 40 साल निवासी जीनघर गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।


              गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.