*गुना पुलिस की जुआ/सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही*
*मधुसूदनगढ़ थानांतर्गत उकावद गांव में जुए की सूचना पर पुलिस की 07 जुआरियों पर प्रभावी कार्यवाही
*जुआ फड़ से 6,400/-रूपये नकद एवं ताश की गड्डी जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा उकावद गांव में जुए की सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को मधुसूदनगढ़ थाना अंतर्गत उकावद चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उकावद गांव के एक खेत में कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से रुपयों के दांव पर लगाकर हार-जीत का खेल जुआ खेल रहे हैं । सूचना को गंभीरता से लेते हुए उकावद चौकी से पुलिस की एक टीम तत्काल कार्यवाही के लिए रवाना हुई और बिना कोई विलंब किए तुरंत मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां पर 6-7 व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए दिखाई दिए । पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन इस बीच पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके से 05 जुआरियों को पकड़ लिया, जबकि 02 व्यक्ति वहां से भाग निकले । पकड़े गए जुआरियों ने पूछताछ में अपने नाम 1-सोनू पुत्र सुमेर सिंह गुर्जर उम्र 26 साल, 2-विष्णु पुत्र मांगीलाल गुर्जर उम्र 30 साल, 3-अरुण पुत्र मोहर सिंह मेर उम्र 23 साल, 4-मोनू उर्फ अनिकेत पुत्र रामहेत सिंह योगी उम्र 24 साल, 5-रामेश्वर पुत्र धीरप सिंह मीना उम्र 32 साल निवासीगण ग्राम उकावद थाना मधुसूदनगढ के बताए तथा भागे हुए अपने दोंनो साथियों के नाम 6-गब्बर पुत्र प्रभुलाल गुर्जर एवं 7-नवल पुत्र रामस्वरुप योगी निवासीगण ग्राम उकावद के बताए । कार्यवाही के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 6,400/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे सभी 07 जुआरियों के विरूद्ध मधुसूदनगढ़ थाने में अप.क्र. 166/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई । पुलिस द्वारा फरार जुआरियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं ।
जुए के विरूद्ध मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे के नेतृत्व में उकावद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि भिलाला, आरक्षक जसवंत सोंधिया, आरक्षक लोकेन्द्र यादव, आरक्षक विनीत मौर्य, आरक्षक सूरज अहिरवार, आरक्षक आकाश सिकरवार तथा एसएएफ के प्रधान आरक्षक प्रदीप एवं आरक्षक हरिओम की सराहनीय भूमिका रही है ।
गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाहियां की जा रही हैं । पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा । गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने आसपास संचालित जुआ, सट्टा अथवा किसी अन्य अवैध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें ।
