Type Here to Get Search Results !

मसूर की उन्नत किस्म के विस्तार के लिए 150 किसानों को दिया प्रशिक्षण

 मसूर की उन्नत किस्म के विस्तार के लिए 150 किसानों को दिया प्रशिक्षण



गुना, 


दिनांक 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, आरोन (गुना) द्वारा राष्ट्रीय दलहन विकास योजना के अंतर्गत संकुल अग्रिम प्रदर्शन कार्यक्रम हेतु गुना जिले के ग्राम इमलिया, छीपोन, खामखेड़ा, रामगिर कला, आरोन आदि ग्रामों के 150 किसानों को मसूर की उन्नत किस्म आर.वी.एल. 13-5 के विस्तार हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को प्रति किसान एक एकड़ क्षेत्र के लिए 16 किलोग्राम बीज एवं बीज शोधन हेतु फफूंदनाशक दवा प्रदान की गई।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. धवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा किसानों को मसूर की उन्नत उत्पादन खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही खेत बचाओ अभियान रबी 2026-27 कार्यक्रम के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने तथा संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग एवं महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा किसानों को नाशीजीव प्रबंधन विषय पर जानकारी दी गई तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में किसानों को प्रदर्शन कार्यक्रम में मसूर की खेती चरणबद्ध रूप से प्रत्येक अवस्था पर निगरानी के साथ करने के बारे में बताया गया, जिससे गुना जिले में उन्नत किस्म का विस्तार करते हुए दलहन क्षेत्र को बढ़ाया जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.