Type Here to Get Search Results !

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, जिला चिकित्सालय में 15 लोगों पर ₹1,250 का जुर्माना

 तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, जिला चिकित्सालय में 15 लोगों पर ₹1,250 का जुर्माना


गुना 

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी ने जिला चिकित्सालय के स्टाफ, मरीजों एवं परिजनों को तंबाकू मुक्त रहने की शपथ दिलाई।

जिला चिकित्सालय में चालानी कार्रवाई

 जिला चिकित्सालय परिसर में तंबाकू सेवन एवं धूम्रपान करते पाए गए 15 लोगों पर कुल ₹1,250 का जुर्माना लगाया गया, जबकि 8 लोगों द्वारा माफी मांगने पर समझाइश देकर छोड़ा गया। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों एवं ग्राम स्तर पर भी शपथ और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। सरपंचों, आशा कार्यकर्ताओं तथा RBSK एवं RKSK टीमों ने सहभागिता की।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती विनीता सोनी ने आमजन से तंबाकू सेवन से दूर रहने और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति जिला चिकित्सालय स्थित तंबाकू नियंत्रण केंद्र (TCC) से परामर्श एवं उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में RMO डॉ. पी.एन. धाकड़, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. सूरज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.