प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस,गुना के विद्यार्थियों ने किया सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन गुना किया का भ्रमण
गुना
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद योजना" कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, गुना के विद्यार्थियों ने आज सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन गुना का भ्रमण किया।
सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुमन लता श्रीवास्तव के आदेश अनुसार एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कैप्टन मनोज कुमार भिरोरिया, डॉ. ब्रजेश दोहरे के मार्गदर्शन में कॉलेज बस से पंजीकृत छात्रों को सिटी कोतवाली गुना ले जाया गया सिटी कोतवाली प्रभारी टीआई श्री राजकुमार शर्मा ने सभी का स्वागत किया। पुलिस स्टेशन में संचालित विभिन्न शाखाओं, अभिलेख कक्ष, ऊर्जा महिला हेल्पडेस्क, बाल मित्र कक्ष एवं विभिन्न आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें कानून के प्रति जागरूक रहने, पुलिस के साथ भ्रमुक्त साझेदारी करने एवं विद्यार्थियों को उनकी जिम्मेदारियां से अवगत कराया साथ ही कुछ विशेष हेल्पलाइन नंबर, की जानकारी दी
सब इंस्पेक्टर सिटी श्री सतीश सवैया ने विद्यार्थियों को शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इसी के बाद सभी छात्रों को बस के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण कराया जहां पर कंट्रोल रूम प्रभारी श्री विकास उपाध्याय ने पुलिस कंट्रोल रूम के संचालन की प्रक्रिया का प्रदर्शन करके दिखाया।
