Type Here to Get Search Results !

चांचौड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही : सट्टा पर्ची काटते सटोरिया गिरफ्तार, 4800/-रुपये नगदी सहित सट्टा सामग्री जप्त

 *विविध अवैध गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस का सतत अभियान*


*चांचौड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही : सट्टा पर्ची काटते सटोरिया गिरफ्तार, 4800/-रुपये नगदी सहित सट्टा सामग्री जप्त



            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना पुलिस द्वारा सट्टे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सट्टा पर्ची काट रहा सटोरिया गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को चांचौड़ा थानांतर्गत बीनागंज चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीनागंज के कम्युनिटी हॉल के पास एक व्यक्ति लोगों को 01 रुपये के बदले 90 रुपये देने का प्रलोभन देकर सट्टा पर्ची काट रहा है । सूचना पर बीनागंज चौकी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई । पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर सट्टा पर्ची काट रहे आरोपी संजय पुत्र रामबाबू कुशवाह उम्र 25 साल निवासी बरवटपुरा बीनागंज थाना चाचौड़ा को मौके से पकड़ लिया । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 4800/-रुपये नगदी एवं अन्य सट्टा सामग्री विधिवत जप्त कर उसके विरुद्ध चांचौडा थाने में अप.क्र. 386/26 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैद्यानिक कार्यवाही की गई ।  


               चांचौडा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी,  प्रधान आरक्षक सुनील दीवान, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक नवदीप शर्मा एवं आरक्षक शिवप्रताप तोमर की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.