Type Here to Get Search Results !

केंट थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही

 केंट थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही


*प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर उसके अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी भी किया गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के अपहरण के प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए अपहृत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 16 सितम्बर 2026 को केंट थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर उसी दिन बालिका की मां द्वारा उसके लापता होने की रिपोर्ट केंट थाने में दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अप.क्र. 810/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश की गई और जिसे दिनांक 29 सितंबर 2026 को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया था ।


               दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में सचिन धाकड़ निवासी ग्राम एनवारा हाल बृजविहार कॉलोनी नानाखेड़ी गुना के द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जाना और उसके साथ कई बार गलत काम करना बताया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी सचिन धाकड़ के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(1), 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।


               पुलिस द्वारा फरार आरोपी सचिन धाकड़ की निरंतरता से तलाश की जा रही थी । इसी दौरान दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को उसी बालिका के फिर से लापता होने पर उसी दिन बालिका के पिता द्वारा उसकी गुमशुदगी की सूचना केंट थाने में दी गई थी, जिस पर से पुलिस ने तत्काल अप.क्र. 991/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज बालिका की तलाश शुरू की गई । इस हेतु पुलिस द्वारा अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर अपहृता की सघन खोजबीन की गई । इसमें पुलिस के सक्रिय एवं अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को बालिका के संबंध में मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया । इस दौरान भी बालिका द्वारा अपने कथनों में सचिन धाकड़ द्वारा ही उसे बहला-फुसलाकर लेकर जाना बताया गया, जिस पर से प्रकरण में पास्को एक्ट की धारा 18 इजाफा की जाकार दिनांक 29 अक्टूबर को ही दोंनों प्रकरणों में आरोपी सचिन पुत्र हरगोविंद धाकड़ उम्र 21 साल निवासी ग्राम एनवारा थाना बदरवास जिला शिवपुरी हाल बृजविहार कॉलोनी नानाखेड़ी थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।                           


               केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशलपाल, प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड़, आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक राजेश जाटव, महिला आरक्षक ज्योति रघुवंशी एवं सीसीटीवी कंट्रोल से महिला आरक्षक दीक्षा रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.