Type Here to Get Search Results !

युवती से दुष्कर्म एवं अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में कैंट थाना पुलिस की सख्त कार्यवाही

 *महिला संबंधी अपराधों में गुना पुलिस का त्वरित एक्शन


*युवती से दुष्कर्म एवं अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में कैंट थाना पुलिस की सख्त कार्यवाही


*मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*


*महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध गुना पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाहियां की जा रही हैं । महिला संबंधी अपराधों में पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाने एवं आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाने के लिए गुना पुलिस निरंतर तत्परता से कार्य कर रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत एक युवती के साथ दुष्कर्म एवं अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल पहुंचाने में सफलता प्राप्त की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को 18 वर्षीय एक युवती द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आज से करीब 15 दिन पूर्व ग्राम रोरी निवासी अनिल पाल ने उसे खेत पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था । इस दौरान आरोपी द्वारा युवती के अश्लील फोटो एवं वीडियो भी बना लिए गए थे तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी । आरोपी द्वारा लगातार फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था । आरोपी की इन धमकियों एवं प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने अंततः पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई । युवती की रिपोर्ट पर कैंट थाना पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी अनिल पाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1007/26, धारा 64(1), 308(2) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कैंट थाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रयास प्रारंभ किए गए । इस हेतु पुलिस टीम द्वारा अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई । इसमें पुलिस की सतत सक्रियता एवं तत्परता के परिणामस्वरूप दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी अनिल पुत्र बलराम पाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रोरी थाना कैंट जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


               गुना पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है । महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा । ऐसे गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही, निष्पक्ष विवेचना एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही गुना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि महिला संबंधी अपराधों एवं उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी बिना किसी भय अथवा संकोच के तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके ।


               केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरुंधति राजावत, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, आरक्षक अंशुल रघुवंशी, आरक्षक ऋषभ शर्मा एवं आरक्षक महेन्द्र वर्मा की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.