Type Here to Get Search Results !

चांचौड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलते तीन जुआरी दबोचे, नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद

 *विविध अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*


*चांचौड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलते तीन जुआरी दबोचे, नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा जुए के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे तीन जुआरी पकड़कर उनके कब्जे से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 अक्टूबर 2026 की शाम चाचौड़ा थानांतर्गत बागेश्वर तिराहे के पास कुछ लोगों के द्वारा ताश-पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर चाचौडा थाने से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देर किए तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां तीन व्यक्ति ताश-पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए । पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया और जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1-गोलू पुत्र प्रकाशचंद माली उम्र 34 साल निवासी माली मौहल्ला चांचौड़ा, 2-अरविन्द पुत्र छोटेलाल कुशवाह उम्र 40 साल निवासी वरवटपुरा चाचौडा एवं 3-रशीद पुत्र मजीद खान उम्र 35 वर्ष निवासी बरवटपुरा चाचौड़ा के बताए । पुलिस द्वारा मौके से 3,100/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 384/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               जुए के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अशोक बारिया, आरक्षक अमित राजावत, आरक्षक अर्जुन तोमर एवं आरक्षक रोहित भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.