गुना कोतवाली पुलिस ने चैक वाउंस के एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा चैक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
गौरतलब है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 40/22 धारा 138 एन.आई. एक्ट में आरोपी जितेन्द्र प्रजापति निवासी बूढ़े बालाजी गुना के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर न्यायालय में उसकी उपस्थिति सुनिश्चत करने हेतु माननीय न्यायालय से उसके विरूद्ध स्थाई वारंट जारी हुआ था ।
गुना कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटी जितेन्द्र प्रजापति की निरंतर तलाश की गई और उसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी जितेन्द्र पुत्र बीरेन्द्र प्रजापति उम्र 36 साल निवासी बूढ़े बालाजी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम की विशेष भूमिका रही है ।
