Type Here to Get Search Results !

साइबर ठगी के मामलों गुना पुलिस की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही

 साइबर ठगी के मामलों गुना पुलिस की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही


*साइबर ठगी के शिकार 07 और आवेदकों के वापस कराए 74,104/-रूपये*


*त्वरित तकनीकी कार्यवाही एवं बैंकिंग संस्थानों से समन्वय कर साइबर ठगी के पीड़ितों को लगातार दिलाई जा रही आर्थिक राहत*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा साइबर ठगी के पीड़ितों की ठगी गई धनराशि वापस कराने हेतु निरंतर त्वरित एवं तकनीकी कार्यवाहियां की जा रही हैं ।


               उल्लेखनीय है कि जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी के पीड़ितों द्वारा आये दिन साइबर ठगी संबंधी शिकायतें पुलिस अधीक्षक गुना के समक्ष प्रस्तुत की जाती हैं । पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराधों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही कर पीड़ितों की ठगी गई राशि वापस दिलाए जाने हेतु साइबर सेल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं । साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी के मामलों में गंभीरता से जांच करते हुए ठगी की रकम जिन बैंक खातों में ट्रांसफर होती है, NCRP पोर्टल की MRM प्रक्रिया के माध्यम से उन खातों पर तत्काल होल्ड लगवाने की कार्यवाही की जाती है ।


               पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संबंधित बैंकिंग संस्थानों के साथ प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 07 और आवेदकों अब्दुल वाहिद खान, अशोक कुमार कोठारी, श्यामबाबू राजपूत, जगदीश मोंगिया, सन्नी जैन, आशीष साहू एवं शुभम जैन के साथ हुई साइबर ठगी के प्रकरणों में कुल 74,104/-रूपये (चौहत्तर हजार एक सौ चार रुपये) की धनराशि उनके बैंक खातों में वापस कराई गई ।


               गुना पुलिस द्वारा NCRP पोर्टल पर प्राप्त साइबर अपराध संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने तथा पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए संबंधित बैंकिंग संस्थानों के साथ प्रभावी समन्वय किया जा रहा है । अन्य प्रकरणों में भी साइबर ठगी की राशि वापस कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं ।


               साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं । साथ ही अपने संबंधित बैंक को भी तत्काल सूचित करें । ठगी के तुरंत बाद की गई शिकायत राशि को होल्ड कराने एवं निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वापस दिलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है ।


               साइबर सेल की इस कार्यवाही में आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक एवं आरक्षक अभय रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.