Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री कन्याल ने नरवाई प्रबंधन रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 कलेक्टर श्री कन्याल ने नरवाई प्रबंधन रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


गुना 

जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने सोमवार को कलेक्‍ट्रेट से नरवाई प्रबंधन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यालय सहायक कृषि यंत्री, गुना द्वारा संचालित यह रथ जिले के उन ग्रामों में पहुंचकर किसानों को जागरूक करेगा, जहां पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं। रथ के माध्यम से किसानों को नरवाई जलाने के दुष्प्रभावों तथा इसके उचित प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता घटती है, वायु प्रदूषण बढ़ता है तथा मिट्टी में मौजूद उपयोगी जीवाणु एवं मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। नरवाई प्रबंधन के लिए किसान सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, मल्चर, हार्वेस्टर विद स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम एवं बेलर जैसे उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग कर सकते हैं।

इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री संजीव शर्मा, उपसंचालक उद्यानिकी श्री केपीएस किरार सहित अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.