Type Here to Get Search Results !

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदायों के लिए तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन

 विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदायों के लिए तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन


गुना 

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण विभाग ने बताया कि विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदायों की समस्याओं के तत्परता से समाधान के लिए तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में समुदाय के विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदनों के साथ जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य शासकीय दस्तावेजों के आवेदनों का मौके पर ही तत्परता से निराकरण किया जाएगा। साथ ही समुदाय से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

जिले की विभिन्न तहसीलों में निर्धारित तिथियों के अनुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 14 अक्टूबर को शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल, उमरी में, 15 अक्टूबर को तहसील कार्यालय (हनुमान चौराहा) गुना में, 21 अक्टूबर को तहसील परिसर, बीनागंज (चांचौड़ा) में तथा 22 अक्टूबर को तहसील परिसर, मधुसूदनगढ़ में शिविर आयोजित होगा। साथ ही 28 अक्टूबर को तहसील परिसर, कुंभराज में तथा 29 अक्टूबर को जामनेर और तहसील परिसर राघौगढ़ में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.