Type Here to Get Search Results !

जिला जेल गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

 जिला जेल गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


गुना 

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में दिनांक 27 अक्‍टूबर 2026 को जिला जेल गुना का निरीक्षण सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

उक्त जेल निरीक्षण के दौरान श्री राधाकिशन मालवीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा समस्त पुरूष बंदी बैरक एवं महिला बंदी बैरक का निरीक्षण कर बंदियों के खान पान, पीने के पानी की व्यवस्था, उनके स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी ली गई। इसके साथ ही बंदियों से चर्चा कर उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, अपील, अधिवक्तागण, बंदियों की मुलाकात,  संबंधी जानकारी ली गई। 

उक्त अवसर पर श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा बंदियों को  निःशुल्क विधिक सहायता योजना, लीगल एड डिफेंस काउंसेल सिस्टम, प्लीबारगेनिंग, जमानत संबंधी अधिकार के साथ-साथ माननीय उच्चतम एव उच्च न्यायालय के समय-समय पर पारित आदेशों के दिशा निर्देश के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.