किशोर न्याय बोर्ड गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
गुना
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में दिनांक 28.10.2026 को श्री राधाकिशन मालवीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना एवं श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किशोर न्याय बोर्ड गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
उक्त शिविर के माध्यम से श्री राधाकिशन मालवीय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा बालकों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के बारे मे विस्तार से बताया गया। साथ ही चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर, मौलिक अधिकार एवं कत्र्तव्यों के बारे मे भी जानकारी दी गई।
श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी गुना द्वारा नालसा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग हेतु विधिक सेवा योजना के बारे मे विस्तार से बताया जाकर अपराध पीडित प्रतिकर योजना, नालसा निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 15100 के बारे मे जागरूक किया गया।
