*आई टी आई गुना में आयोजित किया गया प्लेसमेंट ड्राइव
हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने 16 युवाओं का जॉब के लिए किया चयन
गुना
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक श्री नवीन रैकवार ने बताया कि आज सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, गुना में हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने प्लेसमेंट ड्राइव में 16 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, गुना में आज हीरो मोटोकॉर्प द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में संस्था के विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजित चयन प्रक्रिया में 16 प्रशिक्षणार्थियों का चयन हीरो मोटोकॉर्प के लिए किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सुश्री श्वेता कुशवाह द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्राप्त तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में प्रशिक्षणार्थियों का चयन संस्था के प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुखी प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, गुना द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, गुना द्वारा सभी चयनित प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
