आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनंतिम मेरिट सूची जारी
गुना
एकीकृत बाल विकास परियोजना गुना शहरी परियोजना अंतर्गत MPONLINE CHAYAN PORTAL के माध्यम से 03 आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा 03 आंगनबाडी सहायिकाओं के रिक्त -पदों पर MPONLINE CHAYAN PORTAL के माध्यम से दिनांक दिनांक 01 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक आवेदन ऑनलाइन भरे गये थे। दिनांक 15 जुलाई 2026 तक प्राप्त आवेदनों में संशोधन, किये जाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।। जिसकी अनंतिम मेरिट सूची तथा अपात्र आवेदिकाओं की सूची दिनांक 27 जुलाई 2026 को MPONLINE CHAYAN PORTAL पर जारी की गई है।
एमपीऑनलाइन पोर्टल पर केन्द्रवार प्रकाशित अनंतिम सूची में आवेदिका द्वारा संतुष्ट नहीं होने पर पोर्टल पर दावा/ आपत्ति दर्ज /प्रविष्ट की जा सकेगी। दाव/आपत्ति केवल संबंधित अभ्यर्थीयों द्वारा ही दर्ज किया जा सकता है।
प्रकाशित अनंतिम सूची के विरूद्व दावा/आपत्ति केवल एम.पी.ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किये जायेंगे।
प्रकाशित अनंतिम सूची के विरूद्ध दावा/आपत्ति के समय आवेदिका द्वारा केवल आवेदन के साथ प्रस्तुत दस्तावेजों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये जायेंगे तथा कोई भी नवीन दस्तावेज स्वीकार्य नहीं होगा।
किसी आवेदिका का कोई दस्तावेज अंक देने से छूटा हो तो भी दावा किया जा सकता है। आवेदिका द्वारा अनंतिम मेरिट सूची में आये उम्मीदावार के विरूद्ध दस्तावेज प्रमाण प्रस्तुत किये जाने होंगे।
प्रकाशित अनंतिम सूची के विरूद्ध यह दावा/आपत्ति पोर्टल पर सूची प्रकाशित होने की तिथि से 07 दिवस के अंदर प्रस्तुत किये जायेंगे।
प्रकाशित अनंतिम सूची के विरूद्ध दावा/आपत्ति केवल एम.पी.ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किये जायेंगे। दावा/आपत्ति किसी भी कार्यालय में प्राप्त नहीं किये जायेंगे।
उक्त निर्देश मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी किये गये है।
