Type Here to Get Search Results !

अपरमुख्यसचिव सामान्य प्रशासन विभाग से मिला मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल


*अपरमुख्यसचिव सामान्य प्रशासन विभाग से मिला मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल


Bhopal -

*मंत्रालयीन अधिकारियों/कर्मचारियों की दीर्घ लंबित मांगों समस्याओं के संबंध में मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुधीर नायक के नेतृत्व में अपरमुख्यसचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री शिवशेखर शुक्ल जी से मिला और सभी लंबित मांगों पर कर्मचारियों का पक्ष रखा। अपरमुख्यसचिव महोदय ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।*

*दीर्घ लंबित मांगें-*

*1.मंत्रालयीन कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान स्वीकृत करने संबंधी प्रकरण शीघ्र कैबीनेट को भेजा जाए* 

*2.मुख्यमंत्री जी की घोषणानुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सीपीसीटी से उन्मुक्ति देकर उनकी पदोन्नति की जाए।*

*3.वर्ष 2019 से लंबित कर्मचारी चिकित्सा बीमा योजना शीघ्र लागू की जाये।*

*4.05 वर्ष की क्वालीफाइंग सर्विस में छूट देकर सभी कर्मचारियों/अधिकारियों की नवंबर'26 में दोबारा डीपीसी की जाये।*

*5.मंत्रालयीन स्टेनो टाइपिस्ट की भांति और उसके साथ ही मंत्रालयीन सहायकों को भी तृतीय समयमान वेतनमान में तृतीय पदोन्नति का वेतनमान दिया जाए*

*6.सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र दिनांक 09/03/2020 के अनुसार समयमान वेतनमान के साथ उच्च पदनाम देने संबंधी संशोधन किया जाये।*

*7.न्यायालयीन निर्णय के अनुसार सीधी भर्ती से नियुक्त सहायक ग्रेड 3 को स्टाइपेंड के स्थान पर पूरा वेतन दिया जाए* 

*8.सचिवालय चतुर्थ श्रेणी सेवा भर्ती नियम 1987 के अनुसार मंत्रालय स्थापना और मंत्री स्थापना में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों की प्रतियोगिता परीक्षा लेकर उन्हें नियमित रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाये।*


*प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष श्री सुधीर नायक के अलावा संरक्षक श्री राजेश कौल, आशीष सोनी, मतीन खान, सतीश शर्मा, हरिशरण द्विवेदी, संतोष बड़ोदिया, ठाकुरदास प्रजापति, श्याम बिहारी दुबे, मंगल सोनवाने, दीप्ति बच्चानी, नीलेश पटवा, अनिल मंडलोई, विकास नोरंग इत्यादि पदाधिकारी सम्मिलित थे।*


*आशीष सोनी,प्रवक्ता*

*मंत्रालय सेवा अधिकारी/कर्मचारी संघ*

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.