Type Here to Get Search Results !

सिरसी थाना पुलिस ने ग्राम सारेंठा में हुई वारदात के चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाएं

 *जमीन विवाद में गोलीबारी से व्यक्ति की मृत्यु के मामले में गुना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही*


*सिरसी थाना पुलिस ने ग्राम सारेंठा में हुई वारदात के चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाएं



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । विशेष रूप से हिंसक अपराधों एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं में त्वरित कार्यवाहियां कर आरोपियों की धरपकड़ सुनिश्चित की जा रही है ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री हेमंत पाण्डेय के नेतृत्व में सिरसी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान एवं उनकी टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम सारेंठा में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट एवं गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।


               प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 की रात्रि में सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम सारेंठा में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर भारत सिंह यादव एवं उसके पुत्र विशाल यादव का वीर बहादुर यादव, शांतनु यादव एवं विजय यादव के साथ विवाद हो गया । विवाद के दौरान मारपीट एवं बंदूक से फायरिंग की गई, जिसमें विजय यादव की जांघ में गोली लग गई । गोली लगने से विजय यादव की मृत्यु हो गई । घटना के संबंध में सिरसी थाने में आरोपीगण भारत सिंह यादव एवं विशाल यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/2026, धारा 103(1), 3(5), 115(2), 296(बी) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । निर्देशों के पालन में एसडीओपी गुना श्री हेमंत पाण्डेय के नेतृत्व में सिरसी थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी तथा सघन तलाश अभियान चलाया । इसमें पुलिस टीम की तत्परता, सतत प्रयासों एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना के चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों 1-भारत सिंह यादव पुत्र माधौ सिंह यादव उम्र 50 वर्ष एवं विशाल यादव पुत्र भारत सिंह यादव उम्र 29 वर्ष निवासीगण ग्राम सारेंठा थाना सिरसी जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


               पुलिस की इस त्वरित एवं सफल कार्यवाही में एसडीओपी गुना श्री हेमंत पाण्डेय के नेतृत्व में सिरसी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक गुणसागर मीना, सउनि कृष्णमुरारी तिवारी, प्रधान आरक्षक विजय सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक लालाराम शर्मा, आरक्षक रविन्द्र पाल, आरक्षक राजू पाल, आरक्षक सचिन कुमार एवं आरक्षक भूर सिंह भिलाला की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.