*उदगम रेसीडेंसी में डकैती मामले में केंट थाना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही
*प्रकरण में घटना दिनांक से फरार एक और आरोपी किया गिरफ्तार*
*गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी उदघोषित था, 5000/-रूपये इनाम*
*आरोपी के विरूद्ध जारी एक स्थाई वारंट में भी पुलिस को थी, आरोपी की तलाश*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं चोरी, नकबजनी तथा डकैती जैसी वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा वर्ष 2021 में कुशमौदा क्षेत्र स्थित उदगम रेशीडेंसी में डकैती के प्रकरण में घटना दिनांक से फरार 05 हजार रूपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है ।
गौरतलब है कि दिनांक 21-22 जुलाई 2021 की रात्रि में 8-10 अज्ञात बदमाशों द्वारा गुना शहर के कुशमौदा क्षेत्रांतर्गत उदगम रेसीडेंसी में नीरज अग्रवाल के यहां डकैती की घटना घटित की गई थी । डकैती की इस घटना को लेकर केंट थाने में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 717/21 धारा 382 भादवि तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना में आये तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 395, 450 भादवि का इजाफा किया गया था । घटना की गंभीरता को देखते हुए के गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चत किये जाने हेतु आरोपियों की गिरफ्तारी पर 05-05 हजार रूपये इनाम उदघोषित किया गया था । प्रकरण में गुना पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए मात्र 06 घंटे के भीतर ही डकैती की उक्त घटना का खुलासा किया गया था । केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सक्रिय कार्यवाही करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की तलाश जारी रखते हुए पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । जिसके क्रम में गत दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को फरार एक और आरोपी के संबंध में मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में घटना दिनांक से फरार आरोपी राहुल पुत्र गुमान पारदी उम्र 26 साल निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा जिला गुना को और गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत उसे आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं ।
डकैती के प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपी राहुल पारदी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके विरूद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 121/13 धारा 323, 294, 506(बी), 34 भादवि, अप.क्र. 4/17 धारा 394 भादवि, अप.क्र. 192/18 धारा 147, 148, 149, 294, 353, 336, 506, 427 भादवि, अप.क्र. 195/22 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना फतेहगढ में अप.क्र. 192/20 धारा 395, 412 भादवि, थाना राघौगढ में अप.क्र. 378/20 धारा 392 भादवि एक्ट, कैंट थाने में अप.क्र. 717/21 धारा 382, 395, 450 भादवि एवं हरियाणा के हिसार जिले के थाना अरवन स्टेट में अप.क्र. 229/21 धारा 457, 380 भादवि सहित कुल 08 अपराध दर्ज पाए गए हैं । इसके साथ ही फतेहगढ थाने के अप.क्र. 192/20 धारा 395, 412 भादवि में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 188/20 में आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी पाया गगया, जिसमें भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की विधिवत कार्यवाही की गई ।
इस महत्वपूर्ण एवं त्वरित कार्यवाही में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरुंधति राजावत, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक अजय जाट आरक्षक रामनिवास शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र नरूका, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी एवं आरक्षक रवि जाट की सराहनीय भूमिका रही है ।
